झांकी में बिहार युवक संघ और ताशा में बाल सखा मंडल बने विजेता

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • ऐसे आयोजन शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाते हैं : रमन

रांची। श्री महावीर मंडल, रांची महानगर के तत्वावधान में महाअष्टमी के दिन मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित झांकी एवं ताशा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के सिटी डीएसपी के.वी. रमन थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुणाल अजमानी ने की। उन्होंने रांची के विभिन्न अखाड़ों से आए सभी अखाड़ाधारियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आने वाले वर्षों में इससे भी भव्य आयोजन करने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि के.वी. रमन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्री महावीर मंडल, रांची महानगर द्वारा अखाड़ों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन रोहित शारदा और धन्यवाद डॉ. दिलीप सोनी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में धारावाहिक रामायण के कलाकार मुरारी लाल गुप्ता, पत्रकार राजू प्रसाद एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर उदय सिंह शामिल थे।

कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल, रांची महानगर के संरक्षक अजीत सहाय ने संगठन के गठन से अब तक के सफर पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, बजरंग वर्मा, रवि प्रकाश (टुन्ना), बादल सिंह, नीतीश मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम में रांची के विभिन्न अखाड़ों के चंदन वर्मा, किरण देवी, सुधा देवी, अनीता मोटे, कमल गिरी, रोशन सिंह, सूरज जायसवाल, अरविंद कुमार, रवि वर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल राम, संजय सिंह, अनिल विजय सहित दर्जनों अखाड़ाधारी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम

झांकी प्रतियोगिता
प्रथम : बिहार युवक संघ, जलान रोड
द्वितीय : श्री महावीर सिंगार समिति, कार्ट सराय रोड, अपर बाजार
तृतीय : श्री महावीर मंडल श्री राम सेना, डैम साइट, कांके रोड

ताशा प्रतियोगिता
प्रथम : बाल सखा मंडल, अपर बाजार
द्वितीय : पर्वत बिहार क्लब
तृतीय : त्रिकोण हवन कुंड, सुभाष चौक

महिलाओं को प्रोत्साहित करने के‍ लिए विशेष पुरस्कार नारी शक्ति एवं बीएमपी महावीर मंडल को प्रदान किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230