पति का फोन नहीं उठा रही थी पत्‍नी, पीछा किया तो उड़े होश

अन्य राज्य देश
Spread the love

जयपुर। पति दिल्‍ली में रह रहा था। पत्‍नी करि‍यर बनाने के लिए जयपुर में थी। पति के बार-बार फोन करने पर भी वह फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद पति को कुछ गड़बड़ लगा। उसने चुपके से उसका पीछा किया। इस दौरान उसने कुछ ऐसा देख लिया कि उसके होश उड़ गए। यह मामला जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र का है। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज और हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया। पति के लगातार फोन करने के बाद भी पत्‍नी फोन नहीं उठा रही थी। फिर उसने अपने ससुर को फोन किया। ससुर ने कहा कि उनकी बेटी जयपुर में रहकर करियर बना रही है। हालांकि पत्‍नी के व्‍यवहार से उसे शक हुआ।

इसके बाद पति ने चुपचाप उसकी टोह लेने और सच्चाई का पता लगाने की ठान ली। इसकी रणनीति बनाई। पत्नी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर जाकर वह महिला अपने प्रेमी से मिली। यह देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्‍नी को पकड़ लिया। फिर  बीच सड़क पर तमाशा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने उसके प्रेमी को भी धुन दिया।

इसके बाद टोंक रोड पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैफिक के बीचों-बीच करीब 15 मिनट तक जोरदार हंगामा हुआ। पति-पत्नी के बीच स्थिति बिगड़ गई। गुस्साई भीड़ और पति ने जब विरोध किया तो वहां अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक चले इस ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे।

सड़क पर लंबा जाम और हंगामा होता देख कुछ समझदार स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। लोगों की समझाइश और मामले को घर पर सुलझाने की बात कहने के बाद तीनों पक्षों को वहां से अलग-हटाया गया। पति ने फोन कर अपने ससुर को भी पूरे मामले की जानकारी दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *