कोलकाता। अभी-अभी बड़ी खबर आई है, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है।
इसके साथ ही राज्य में बीजेपी की अगुवाई में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसी पश्चिम बंगाल में शनिवार को शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे।
यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा।
बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया। यह कदम तब उठाया गया, जब पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

