पिठोरिया। अमन वेलफेयर सोसायटी (अमन ग्रुप) की बैठक कांके में हुई। मौके पर सोसायटी के सभी पदधारी और सदस्य मौजूद थे। बैठक की शुरुआत गत वर्ष में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ की गई। इस दौरान सदस्यों के बीच से कई बिन्दुओं पर सुझाव भी आये, जिसे समिति ने अपने एजेंडा में शामिल किया।
बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक हकीम अंसारी, ऐनुल हक अंसारी, मोजीबुल अंसारी, अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, आज़म अंसारी, जमील अख्तर, अमन राज, अज़ीज़ अंसारी, सामी अंसारी ने अपनी बातों को रखा। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने कई मुद्दों पर सर्वसम्मिति से निर्णय लिया।
संगठन के अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही अमन वेलफेयर सोसायटी (अमन ग्रुप) का विस्तार प्रखंड स्तर पर किया जाएगा। संगठन को चलाने के लिए कोष का भी इंतज़ाम करना है। सभी सदस्यों के द्वारा एक निर्धारित शुल्क जमा किया जाएगा। जल्द ही संगठन का बैंक खाता खोला जाएगा। पूरा आय-व्यय का हिसाब रखा जाएग।
सरकार जनगणना शुरू कर रही है। इसपर लोगो के बीच जागरुकता अभियान चला क़र सरकार का सहयोग किया जाएगा। हकीम अंसारी ने कहा कि अमन वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। समाज में फैली कुरीतियों को रोकने में हमेशा गंभीर रहा है।
बैठक में बबलू अंसारी, शकील अंसारी, गुलज़ार अंसारी, आलमगीर आलम, जुलफ़ान अंसारी, तलहा अंसारी, सलामत अंसारी, हिदायत अंसारी, रईस अंसारी, मोकतार अंसारी, गुलज़ार अहमद, तनवीर आलम, ज़ेयाउल अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

