मतदान से पहले ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, उठाया था ये मुद्दा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।

टीएमसी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 5 से 6 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं, जिनकी वैधता संदिग्ध हो सकती है। पार्टी ने इस मुद्दे को सीधे सुप्रीम कोर्ट में उठाया।

पार्टी ने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सुनवाई के दौरान अदालत ने टीएमसी की मांग को तुरंत खारिज कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की बेंच ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि हम इस तरह की याचिका नहीं सुन सकते। बिना ठोस दस्तावेज के केवल मौखिक अनुरोध पर कोर्ट कार्रवाई नहीं करेगा।

कोर्ट ने इसे बिना ठोस आधार के जांच की मांग बताया। कहा कि किसी भी आरोप के समर्थन में ठोस सबूत और दस्तावेज जरूरी हैं।

टीएमसी की ओर से कहा गया कि फिलहाल उनके पास केवल मीडिया रिपोर्ट्स हैं। विस्तृत दस्तावेज बाद में पेश किए जा सकते हैं। अदालत इस दलील से संतुष्ट नहीं हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक अपील को साफ तौर पर सुनने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि बिना प्रमाण के इस तरह के गंभीर आरोपों पर सुनवाई संभव नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में पुख्ता सबूत के बिना कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *