
- रेलवे बोर्ड के निर्णय से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रांची। टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन अब मोनहरपुर में रूकेगी। रेलवे बोर्ड के निर्णय से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही थी। जनमांग को डॉ. वर्मा ने रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे बोर्ड ने मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 3 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि पश्चिमी सिंहभूम का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन राउरकेला, रांची और झारखंड-बंगाल के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है। साथ ही जामदा, किरीबुरू, गुवा, बड़बिल सहित आसपास के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई, 2025 को संबंधित अधिकारियों को मामले में ऑपरेशनल फिजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए गए।
लगातार प्रयासों और रेल मंत्रालय के स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त, 2026 को ट्रेन सं 18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव मनोहरपुर स्टेशन पर प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का ठहराव शीघ्र सुविधाजनक तिथि से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. वर्मा ने इस निर्णय के लिए माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर में इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। यात्रियों, श्रमिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विषय को रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार उठाया गया।
इन ट्रेनों के ठहराव से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मनोहरपुर क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

