अवैध खनन पर नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन सख्‍त

झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिला मुख्यालय में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सोमवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें जिले में अवैध खनन, उसके परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित खनन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से क्रमवार उनके-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की स्थिति एवं उसके रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बैठकों में प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए और पर्सनल सेफ्टी का विशेष ध्यान रखते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके लिए संयुक्त छापामारी दलों को नियमित रूप से सक्रिय रखा जाए। साथ ही अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा एवं जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव उपस्थित रहे। अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK