बीआईटी मेसरा परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस नेटवर्क का होगा विकास

झारखंड
Spread the love

  • संस्‍थान और गेल के बीच हुई साझेदारी

रांची। बीआईटी मेसरा ने अपने परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क का विकास करेगा। इसके लिए संस्‍थान ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

हस्ताक्षर समारोह में बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, कुलसचिव डॉ. राजेश जैन, संस्थान के डीन, और गेल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक पंचानन हलदर और महाप्रबंधक निखिल कुमार के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बीआईटी, मेसरा के सम्मेलन कक्ष में गुरुवार को औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य आवासीय क्वार्टरों, हॉस्टलों, मैस सुविधाओं और कैंटीनों को कवर करते हुए पूरे परिसर में स्वच्छ और कुशल ऊर्जा की आपूर्ति के लिए पीएनजी बुनियादी ढांचा स्थापित करना है।

प्राकृतिक गैस सुरक्षित, किफायती, सुविधाजनक, पर्यावरण के अनुकूल और आसानी से संभालने योग्य ईंधन होने के कारण पारंपरिक ईंधन स्रोतों की तुलना में कई फायदे प्रदान करती है। यह कदम परिसर में स्थिरता और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समझौते के अनुसार, गेल (इंडिया) लिमिटेड परिसर में घरेलू और वाणिज्यिक दोनों उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य करेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *