टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न, मिलेगी इतनी राशि

झारखंड
Spread the love

कर्मचारियों को अधिकतम ₹1,02,185 और न्यूनतम ₹48,400 बोनस, 5 अक्टूबर को खाते में पहुंचेगी राशि

जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों के वार्षिक प्रॉफिट बोनस 2025-26 को लेकर मंगलवार को बारा प्लांट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ।

समझौते के तहत कुल ₹3.91 करोड़ की बोनस राशि कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी। इस समझौते से 682 कर्मचारी, जिसमें ईएसएस भी शामिल हैं, लाभान्वित होंगे।

समझौते के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

कुल बोनस राशि: ₹3.91 करोड़

अधिकतम बोनस: ₹1,02,185

न्यूनतम बोनस: ₹48,400

न्यू सीरीज: ₹32,978

औसत बोनस राशि: ₹74,443

कुल कर्मचारी: 682 (ईएसएस सहित)

बोनस भुगतान की तिथि: 5 अक्टूबर 2026

समझौते के दस्तावेज पर प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ करण लखानी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं यूनियन के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जीएम जयदेव चाँद, चीफ आईआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी, शाहिद, सुबरों, क्रांति, फैजल एवं गौरव बनर्जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौशलेस कुमार, सतीश मुखी, उपेंद्र राय, अनीश झा, सी.बी. सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि 5 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि पहुंच जाएगी, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बनेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *