दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं को 98 करोड़ का तोहफा, चेक कर लें बैंक अकाउंट

झारखंड
Spread the love

  • मंईयां सम्मान योजना के तहत खाते में भेजे गए ₹2,500

रांची। दुर्गा पूजा के त्योहार से ठीक पहले झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान किया है। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के अंतर्गत रांची जिले की 3,93,994 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सितंबर 2026 माह की सम्मान राशि का सफल भुगतान कर दिया गया है।

इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में ₹2,500 की राशि आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है। इस किस्त के रूप में रांची जिले में कुल ₹98 करोड़ 49 लाख 85 हजार की सम्मान राशि बांटी गई है।

भुगतान का ब्योरा

जिले के प्रखंडों तथा शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या के अनुसार राशि का हस्तांतरण किया गया है।

प्रमुख प्रखंड : कांके (31,483), टाउन अर्बन क्षेत्र (25,893), मांडर (22,936), सिल्ली (21,269), बेड़ो (20,555), रातू (20,329) और चान्हो (19,336)।

अन्य क्षेत्र : तमाड़ (18,744), नगड़ी (18,281), नामकुम (17,942), ओरमांझी (17,847), बुढ़मू (17,760), अनगड़ा (16,681), हेहल (16,285), अरगोड़ा (13,347), सोनाहातू (13,084), लापुंग (11,819), इटकी (10,136), बड़गाईं (10,042), खलारी (9,590), राहे (9,527), नामकुम शहरी (9,493), बुंडू ग्रामीण (8,566), नगड़ी शहरी (8,210), बुंडू नगर पंचायत (3,558) एवं कांके शहरी क्षेत्र (1,281)।

सशक्‍त बना रहे हैं

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पर्व-त्योहार के अवसर से पहले सितंबर माह की सम्मान राशि का समय पर भुगतान होने से महिलाओं और उनके परिवारों को त्योहारों की खुशियों में आर्थिक मदद मिलेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *