सुरेश्वर महादेव मंदिर : महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी भव्‍य झांकी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। सुरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक 12 फरवरी ‘23 को बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि के अवसर पर 18 फरवरी को होने वाले शोभायात्रा एवं शिव बारात को भव्य बनाने पर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि‍ शिव बारात में भव्य झांकी निकाली जायेगी। यह सुरेश्वर महादेव मंदिर से चल कर राम मंदिर इंदिरा गांधी चौक तक जायेगी। शिव बारात संध्या 6 बजे मन्दिर परिसर से प्रस्थान करेगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हमें पहला अवसर मिल रहा है कि हम महाशिवरात्रि में भव्य शिव बारात निकलने वाले हैं। इसलिए समिति के सभी सदस्यों को तन मन धन से लग जाना चाहिए, ताकि कार्यक्रम को अनूठा बनाया जा सके। कार्यक्रम को सुचारू रुप से चलाने के लिए एक संचालन समिति बनाई गई। इसमें संचालन समिति को विस्तार कर 35 सदस्य की संचालन समिति बनाई गई।

समिति में पद्म श्री मुकुंद नायक, अशोक पुरोहित, संतोष कुमार, आलोक कुमार, रामशरण तिर्की, गुंजा तिर्की, कृष्णा साहू, संजय कुमार, गोपाल प्रसाद, विक्रम साहू, अविचल सिंह, ज्ञानी महतो, दशरथ सिंह, अनिल सिंह, राज कुमार महतो, राजू साहू, विजय तिर्की, प्रकाश चौधरी, महानंद महतो, अमन साहू, रुपेश केसरी, किशोर नायक, रोहित सिंह, गौतम साहू, धनंजय सिंह, राजदीप किशोर, राजेश गुप्ता, नंद किशोर ठाकुर, अभी साहू, रमेश साहू, नरेंद्र साहू, रंजन शर्मा, कालेश्वर साहू, दिनेश साहू, अमित कुमार, रंजीत राम, छतर धारी महतो, दिलीप साहू सहित कई लोगों को जोड़ा गया।