रांची। झारखंड में सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर पड़ता है। बर्फबारी के बाद पश्चिमी उत्तर पश्चिमी दिशा से आने रही हवा अपने साथ ठंढ लेकर आती है। इससे राज्य के लगभग सभी हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। डालटनगंज में यह दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र के मुताबिक 19 नवंबर को सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
20 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
21 से 24 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
ये है न्यूनतम तापमान
शहर तापमान सामान्य से कम
रांची 14.2 +1.1
जमशेदपुर 16.4 +0.8
डालटेनगंज 11.3 -2.5
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।