राजधानी रांची में मालवाहक वाहनों की जांच, 7 जब्‍त, 4 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रातू, नगड़ी, दलादली चौक, पुंदाग, पंडरा, रिंग रोड, पिठोरिया क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश की मौजूदगी में सभी की जांच हुई।

पदाधिकारी ने टैक्स डिफॉल्टर, ओवरलोडेड, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन संबंधी अन्य कागजात देखे। इसके अतिरिक्त झारखंड राज्य से बाहर निबंधित वाहन जिनका परिचालन रांची जिला अंतर्गत किया जा रहा, उनकी जांच की गयी।

अभियान के तहत 135 वाहनों की जांच की गई। कार्यालय के कर्मी द्वारा बारी-बारी से वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। कुल 24 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा) से 4,07,950 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जांच के दौरान 7 वाहनों को जब्त किया गया। 4 वाहनों को जब्त कर पुंदाग, दो को पंडरा और एक वाहन को नगड़ी थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।