रांची। बदलते दौर में आजकल लोग जहां अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते हैं। वहीं लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाया।
अपना अधिकांश समय समाज सेवा में देने वाले रतन लाल अग्रवाल ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजधानी रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर पहुंच कर गरिमा फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान किया। साथ ही लोगों को रक्तदान का महत्व भी समझाया।
उन्होंने कहा कि हमें कम से कम जन्मदिन पर वर्ष में एक बार तो रक्तदान करना ही चाहिए, ताकि रक्त की कमी से मरने वाले लोगों को जीवनदान मिल सके। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस कार्य के लिए रतन लाल अग्रवाल की प्रशंसा की।
इधर नारनौलीय अग्रवाल संघ महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल समेत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के लायंसों ने अपने अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर ढ़ेरों बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं। गरिमा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी।