Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

14 अक्‍टूबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। कार्यों की वजह से भागदौड़ की अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स का बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल काम आयेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

दिन शानदार रहेगा। दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में काम की खूब तारीफ भी होगी। इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यापार सामान्य लाभ देगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखने चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। की गयी यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। पहले से लिये गए फैसले बेहतर फल देंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय काम के लिये कारगर होगी। दोस्त मिलने घर पर आ सकता है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन मदद करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करेंगे तो उसमें सफलता मिलनी तय है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। किसी को सलाह देने से बचें। दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन बहुत शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। शिक्षण संस्थान से जुड़े काम में लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये पार्टी में जायेंगे। इसका भविष्य में फायदा जरूर होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)