12 अक्टूबर, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन प्रशासनिक नौकरी या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष उपयोगी है। आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। संपदा बढाने का भी अवसर मिलेगा। फोकस का केंद्र रहना सहज विशेषता है, जिसके कारण कई लोग इर्ष्या कर सकते हैं। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे। कुछ दिन से चली आ रही तकलीफ से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
किसी दूर रहने वाले या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह करियर के लिए फायदेमंद होगा। मेल देख लें, क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है। विदेश में रह रहा कोई मित्र साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभ रंग सफ़ेद है। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं तो इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सब काम और विचारों में एकाग्रता एवं शांति रहेगी। किसी विवाद से प्रभावित नहीं होंगे। कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि शांतिदूत बनना पड़े। घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। छात्रों के लिए किसी भी परीक्षा में उतरने लिए अच्छा दिन है। सफलता साथ है। पेशेवरों के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं। कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की ना दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय थोड़ा ढीला छोड़ दें, राहत मिलेगी। धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें। शारीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी। आंखों में दर्द हो सकता है। समय सोने की कोशिश करें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन समृद्धि के नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं तो आज शुरू कर लें। सफलता मिलेगी। घटनाओं से वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा। नकारात्मकता कम होगी। असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न नहीं करें। जो पास है उसका आनंद लें। नए रोजगार के योग हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
करियर और निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि बड़ी सफलता हाथ लगेगी। प्रयासों और परिश्रम को सीनियर ध्यान से देखेंगे। वे जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। दुश्मन असहाय अनुभव करेंगे। हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें। एक मालिक के रूप में अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है। उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा की जरूरत है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जो भी कुछ शुरू करेंगे, उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें, सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। प्रकृति में एक जरूरी बदलाव लायें। हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में नहीं रहें। बराबरी का दर्जा दें। बदले में सबसे प्यार मिलेगा। दिन कुछ अजीब सा रहेगा। ऐसी कुछ घटनाएँ भी घट सकती हैं, जिनके होने की उम्मीद भी नहीं की होगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी। फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। किसी दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी। घर में सुख शांति रहेगी। परिजन प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी, लेकिन अनदेखी करेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे। मेहनत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी। बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे। मन अधिक पाने की लालसा में शांत नहीं रहेगा। बिजनेस के कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है। इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। लोगों को काम पसंद नहीं आएगा। लोग कार्य में टांग अड़ाएंगे। इससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी दिन विषम रहेगा। छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन लाभदायक रहने वाला है। आरंभ में घर में किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे। मध्याह्न के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। फिर भी सहकर्मी व्यवहार करने में संकोच करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी। घर के सदस्य भी मतलब से समर्थन करेंगे, पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन में काफी उलझने रहेंगी। कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी। एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा। मध्याह्न तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्याह्न तक चिंतित रहेंगे। बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे, जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। पीछे से बड़ाई ही करेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)