- खेल से सद्भाव का होता है संचार : डॉ मंजू कुमारी
गिरिडीह। स्वर्गीय सुकर पासी मेमोरियल डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता डॉक्टर टीम लबनाटंड बनी। उसने उलझन टीम खोरोडीह को एक गोल से हराया। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थानांतर्गत फतहा पंचायत के डोंगोडीह स्थित चरघरा खेल मैदान में टूर्नामेंट हो रहा था।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी नेत्री सह प्रदेश प्रवक्ता डॉ मंजू कुमारी, विशिष्ट अतिथि हीरो शोरूम मंडरो के प्रोपराइटर राजेश गोप, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय, पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र रविदास, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि आनंद महथा, शिक्षक राम स्वरूप चौधरी, बिनोद चौधरी, योगेश्वर महथा, तेज नारायण महथा, बालेश्वर महथा, प्रवीण चौधरी, सुरेश महथा, बहादुर महथा ने विजेता टीम लबनाटांड़ को जर्सी कप, नकद 25 हजार रुपये दिया।
उप विजेता टीम खोरोडीह को जर्सी, कप, नकद 20 हजार, तीसरे स्थान पर रहे ढाकीटांड़ टीम को नकद 5 हजार और चौथे स्थान पर रही दिल्ली फैशन टीम मंडरो को 5 हजार नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक देश में खेला जाने वाला खेल फुटबॉल है। प्रतियोगिता से फिटनेस बनी रहती है। सद्भाव का संचार होता है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। बिनोद चौधरी ने कहा कि हरदिल अजीज नेता एवं समाजसेवी रहे स्व सुकर पासी की स्मृति में हर वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
निर्णायक की भूमिका पीटर मुर्मू ने निभाई। कमेंटेटर मो मनौवर अंसारी, शिक्षक द्वारिका रजक थे। मैच देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर चौधरी, उपाध्यक्ष इनामुल अंसारी, सचिव दिल मोहम्मद अंसारी, उप सचिव श्यामदेव महथा, पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र रविदास, डॉ कलीम अंसारी, योगेश्वर महथा, तेजनारायण महथा, बिनोद चौधरी, रामचंद्र चौधरी, बालेश्वर चौधरी, प्रवीण चौधरी, धीरेंद्र चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, बहादुर चौधरी, सुरेश महथा, प्रदीप चौधरी, शंभु महथा, अर्जुन महथा, सुजीत चौधरी, सुरेश यादव की भूमिका रही।
इसके अलावा चांद रसीद अंसारी, मुख्तार अंसारी, यूसुफ अंसारी, डॉ फजल अहमद, डॉ कलीम अंसारी, योगेंद्र महथा, माणिक दुबे, प्रकाश, सुरेंद्र, नागेंद्र, पिंटू, राजेश, राजकुमार, किशोरी, देवा, राहुल, रामविलास, रितनारायण, सुभिया, अशोक, मिथुन, मुखदेव, छतिश, मुख्तार, शहाबुद्दीन, नासिर, हैदर, मुमताज, जयदेव, मोसराफ, वसीम, रविंद्र, विजय, पंकज, सुनील, सिकंदर, महेंद्र, लखन, हदीस, ऐनुल, बंटी, मंजूर, जाकिर, मुजाहिद, संतोष सहित अन्य ने भी भूमिका निभाई।