Jharkhand में कोरोना के मिले 236 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 9 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 236 नये मरीज मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 16 हजार 672 पॉजिटिव केस और 1,494 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 14 हजार 133 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 205 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 125, बोकारो से 9,  देवघर से 2, धनबाद से 21, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 30, गोड्डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 7, खूंटी से 3, कोडरमा से 6, लातेहार से 4, लोहरदगा से 3, पलामू से 8, रामगढ़ से 5, सराईकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मिले।

2 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 9 जनवरी को 2 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 1045 हो गई।