कोविड फ्रंटलाइन वॉरियर्स को 1 लाख पैकेट बिस्कुट देगा झारखंड चैंबर

झारखंड
Spread the love

रांची। कोविड टीकाकरण अभियान में लगे फ्रंटलाइन वॉरियर्स को झारखंड चैंबर 1 लाख पैकेट बिस्‍कुट देगा। झारखंड चैंबर के पदधारियों की उपस्थिति में ब्रिटानिया कंपनी ने अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स मंटू जैन के माध्यम से 1 लाख बिस्कुट पैकेट जिला प्रशासन को सौंपा।

पहले चरण में रांची उपायुक्त छवि रंजन को उनके आवास पर 50 हजार बिस्कुट पैकेट सौंपा गया। शेष 50 हजार बिस्कुट पैकेट आगामी दो-तीन महीनों में आवश्यकता के मुताबिक जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जायेगा। उक्‍त जानकारी चैंबर महासचिव राहुल मारू ने दी।

विदित हो कि ब्रिटानिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स मंटू जैन (छाबडा ट्रेडिंग) झारखंड चैंबर के सदस्य हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार, चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, महासचिव राहुल मारू, सह सचिव राम बांगड़, ब्रिटानिया कंपनी झारखंड के एरिया सेल्स मैनेजर सुदीप्तो मित्रा, एएससी दीपक कुमार, मंटू जैन, शशांक भारद्वाज सम्मिलित थे।