मृतक के दंडाधिकारी बनाने की खबर प्रसारित होते प्रशासन रेस, आदेश में संशोधन

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। मृतक के दंडाधिकारी में प्रतिनियुक्‍त करने की खबर प्रसारित होते बोकारो जिला प्रशासन रेस हो गया। आदेश में संशाधन कर दिया। अब मृतक की जगह अन्‍य को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्‍त किया गया है।

जानकारी हो कि मृत्युंजय कुमार भगतिया चंदनकियारी में प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर तैनात थे। उनकी मृत्यु पिछले साल के मई में ही हो गयी थी। इसके बाद भी उन्‍हें दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्‍त कर दिया गया था।

एसडीओ ने चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधि व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त रखने के लिए 61 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 11 जून को की थी। इस सूची में मृत्‍युंजय का नाम भी था।

इस खबर को आपके अपने न्‍यूज वेबपोर्टल ‘दैनिक भारत 24’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रसारित होने के बाद ही जिला प्रशासन के संज्ञान में ये बात आई। इसके बाद जिला प्रशासन ने आदेश में संशोधन कर दिया।

अब मृत्‍युंजन की जगह संदीप कुमार को देवग्राम में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्‍त किया है। इसका आदेश चार के एसडीओ ने जारी किया।