रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण शपथ ग्रहण और बोटैनिकल गार्डन की साफ-सफाई भी की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने की।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पर्यावरण के प्रति उदासीनता एवं अंधाधुंध वृक्षों की कटाई है। विकास के लिए प्रकृति का विनाश करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि आरयू परिसर में पीपल के विशाल वृक्ष के समीप पर्यावरण के संरक्षण का शपथ ले रहे हैं। पीपल का पेड़ ऑक्सीजन छोड़ता है। कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण करता है। इससे पर्यावरण का संरक्षण होता है।
कुलपति ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल एनएसएस स्वयंसेवकों की कला का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्हें मोटिवेट भी किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने आरयू के बोटैनिकल गार्डन में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर साफ-सफाई की। इस अभियान को लगातार चलाने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस मारवाड़ी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, टीम लीडर्स दिवाकर आनंद, प्रिंस तिवारी, पूजा कुमारी, अमन, पूनम उज्ज्वल, नैंसी, सौरभ, मनबहाल, नीतीश, रिया आदि का योगदान रहा।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम
पिंकी कुमारी, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।
शुभम कुमार दुबे, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची।
द्वितीय
कुमारी काजल गुप्ता, डोरंडा महाविद्यालय, रांची।
राहुल कुमार, गोस्सनर महाविद्यालय, रांची।
तृतीय
रानी कुमारी महतो, रांची महिला महाविद्यालय, रांची।
अनिकेत कुमार, विश्वविद्यालय वनस्पति विभाग, आरयू।