आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 अंतर्गत तृतीय चरण में मतदान कुडू और सेन्हा प्रखंड के 307 मतदान केंद्रों में होगा। इन केंद्रों पर हैं 1,17,883 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
कुडू प्रखंड में मतदान केंद्रों की संख्या 168 है। मतदाताओं की संख्या 65,453 है। इनमें पुरुष मतदाता-33,025 और महिला मतदाताओं की संख्या 34,428 है।
सेन्हा प्रखंड में मतदान केंद्रों की संख्या 139 है। मतदाता 52,430 है। इनमें पुरुष मतदाता 26,249 और महिला मतदाता 26,181 है।
इस प्रकार तृतीय चरण में कुल मतदान केंद्र 307 हैं जहां कुल मतदाता 1,17,883 हैं। कुडू और सेन्हा प्रखंड में 24 मई, 2022 को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 31 मई, 2022 को कृषि बाजार समिति प्रांगण में पूर्वाह्न 8 बजे से होगी।
किस प्रखंड में कितने पद
प्रखंड : कुडू
• जिला परिषद सदस्य – 02
• पंचायत समिति सदस्य – 17
• ग्राम पंचायत मुखिया – 14
• ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य – 168
प्रखंड : सेन्हा
• जिला परिषद सदस्य – 01
• पंचायत समिति सदस्य – 14
• ग्राम पंचायत मुखिया – 11
• ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य – 139