नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने देश के कई हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की है। दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर सभी न्यायाधीशों की नियुक्ति वरिष्ठताक्रम में की गई है। यह उनके कार्यभाल संभालने के तिथि से प्रभावी होगी।
दिल्ली हाई कोर्ट में (1) सुश्री तारा वितस्ता गंजू, (2) श्रीमती मिनी पुष्कर्ण, (3) विकास महाजन, (4) तुषार राव गेडेला, (5) श्रीमती मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, (6) सचिन दत्ता, (7) अमित महाजन, (8) गौरांग कांत और (9) सौरभ बनर्जी को जज नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद उच्च न्यायालयों के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
क्रमांक | नाम | नियुक्ति का विवरण |
1. | सुश्री अनन्या बंद्योपाध्याय, न्यायिक अधिकारी | कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में |
2. | श्रीमती राय चट्टोपाध्याय, न्यायिक अधिकारी | |
3. | शुभेंदु सामंत, न्यायिक अधिकारी | |
4. | सचिन सिंह राजपूत, अधिवक्ता | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में |
5. | श्रीमती शोबा अन्नम्मा ईपेन, अधिवक्ता | केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में |