रांची विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ के अध्‍यक्ष बनें डॉ प्रीतम और महामंत्री डॉ ज्‍योति

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, नई दिल्ली से संबद्ध रांची विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ से जुड़े प्राध्यापकों की बैठक आरयू के आईएमएस सभागार में हुई। रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की।

इस अवसर पर एबीआरएसएम, झारखंड के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि एबीआरएसएम का उद्देश्य राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक एवं शिक्षक के हित समाज को लेकर कार्य करने वाला प्रमुख शिक्षक संगठन है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की समस्याओं के निराकरण के साथ शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर लगातार हमारा संगठन कार्य कर रहा है।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ नैतिक शिक्षा के लिए एबीआरएसएम अपने स्थापना वर्ष से लगातार कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के संदर्भ में सम्पूर्ण शिक्षा पर कई सुझावों को शामिल कराया है।

बैठक में एबीआरएसएम की  झारखंड महिला संवर्ग की प्रमुख डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता ने निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में रांची विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ की कार्यसमिति सत्र 2022 -25 की घोषणा की।

ये है नई कार्यसमिति

अध्यक्ष-

डॉ प्रीतम कुमार (उप कुलसचिव, रांची विश्वविद्यालय)

उपाध्यक्ष-

1. डॉ विनोद नारायण

2. डॉ पूनम निगम सहाय

3. डॉ जीसी साहू

4. डॉ कुमुद कला मेहता

महामंत्री –

डॉ ज्योति प्रकाश

मंत्री –

1. डॉ भारती द्विवेदी

2. डॉ उमेश कुमार

3. डॉ अभिषेक गुप्ता

4. डॉ दिलीप साहू

कोषाध्यक्ष-

डॉ बैद्यनाथ कुमार

महिला प्रकोष्ठ प्रमुख-

डॉ सुनीता कुमारी

महिला प्रकोष्ठ सह प्रमुख

1. डॉ राज श्रीवास्तव

2. डॉ अनुराधा कुमारी

3. डॉ मीरा कुमारी

4. डॉ सोनी तिवारी

शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख-

डॉ स्मृति सिंह

शैक्षिक प्रकोष्ठ सह प्रमुख-

डॉ राजकुमार सिंह

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ

प्रमुख – डॉ रामकेश पाण्डेय

सह प्रमुख – डॉ  अशोक कुमार सिंह

मीडिया प्रकोष्ठ

प्रमुख – डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी

सह प्रमुख – डॉ हेमंत कुमार

कार्यसमिति सदस्य

डॉ राजकुमार शर्मा (डीएसडब्ल्यू), डॉ मनोज कुमार (प्राचार्य), डॉ उमेश नंद तिवारी, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता, डॉ दिलीप प्रसाद, डॉ सुरभि साहू, डॉ नारायण भगत, डॉ ज्योति किंडो

नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ प्रीतम कुमार ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि रांची विश्वविद्यालय का शिक्षक संगठन उचाईयों को छुए। शिक्षक समस्या के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

महामंत्री डॉ ज्योति प्रकाश ने कहा कि शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं जैसे प्रोन्‍नति, पीएचडी इन्क्रीमेंट जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक का संचालन एबीआरएसएम के झारखंड के महामंत्री डॉ  ब्रजेश कुमार और धन्यवाद डॉ राजकुमार सिंह ने किया।