रांची। रामनवमी का त्यौहार रविवार को मनाया जाएगा। कई जगहों पर शोभायात्री निकाली जाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बीच पिछले कई दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है। बीते कुछ दिनों से कई जिलों में लू चल रही है। रामनवमी के दिन कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
इन शहरों में इतना रहेगा तापमान
39 से 40 डिग्री तक
गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़
41 से 42 डिग्री तक
पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, लोहरदगा, लातेहार
43 से 44 डिग्री तक
गढ़वा, पलामू, चतरा