प्रभार सौंपने से पहले एसपी प्रियंका मीना ने नक्‍सलियों को दिया बड़ा झटका

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। तबादला के बाद प्रभार सौंपने से पहले लोहदगा की एसपी प्रियंका मीना ने नक्‍सलियों को बड़ा झटका दिया। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने 6 अप्रैल को आत्‍मसमर्पण किया। वह लोहरदगा के पेशरार थाना के बुलबुल का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्‍न थानों में आठ मामले दर्ज हैं।

प्रेस से बात करते हुए एसपी ने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर पुलिस सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई में लगातार प्रयत्नशील है। इस दिशा में पुलिस को निरंतर सफलताएं भी मिल रही है। राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए सरकार की महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण नीति ‘नई दिशा’ भी नक्सली संगठनों के बीच काफी लोकप्रिय होते जा रही है। परिणाम स्वरूप भाकपा (माओ) सहित अन्य कई प्रबंधित नक्सली संगठनों के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। सरकार की इस नीति के सफलता से झारखंड पुलिस उत्साहित है। झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने को कृतसंकल्पित है।

एसपी ने कहा कि इस कड़ी में 6 अप्रैल को प्रतिबंधित भाकपा (माओ) संगठन के एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने आत्मसमर्पण कि‍या। पुलिस द्वारा हाल में चलाये गये विशेष अभियान ‘डबल बुल’ के बाद पुलिस की बढ़ती दबिश संगठन के आंतरिक शोषण से क्षुब्ध होकर और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उक्त नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। इन्हें इनके विरुद्ध दर्ज सभी कांडों में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भी लोहरदगा पुलिस के समक्ष 26 नक्‍सली आत्‍मसमर्पण कर चुके हैं।