बेजुबानों का मसीहा बना ये शख्स, युद्धग्रस्त यूक्रेन में बचा रहा जानवरों की जान

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद दोनों के बीच लगातार जंग चल रही। रूस एक तरफ जहां राजधानी कीव पर जल्द से जल्द कब्जा पाना चाहता है। वहीं, यूक्रेन को भी घुटने टेकना मंजूर नहीं है। ऐसे में युद्ध के 26 दिन पूरे हो गए हैं और मंगलवार को 27वां दिन है। ऐसे में सबसे ज्यादा खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। लाखों लोग देश छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन दिक्कत जानवरों के लिए है।

ऐसे में एक शख्स इन बेजुबानों के लिए मसीहा बनकर उभरा है। ऐसे में इस युद्ध से सबसे ज्यादा मुसीबत जानवरों के लिए हो रही है। इंसान तो किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जानवरों की सुनने वाला कोई नहीं। ऐसे में बेसहारा जानवर सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं और लगातार हमलों का शिकार हो रहे हैं।

वहीं, अब एक 32 वर्षीय शख्स इन जानवरों के लिए मसीहा बना है। ये शख्स युद्धग्रस्त यूक्रेन से बेसहारा जानवरों को बाहर निकालने में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शख्स का नाम जाकुब कोटोविक्स है। वह पोलैंड का रहने वाला है।

यह अपने देश से बॉर्डर पार कर यूक्रेन जाता है और वहां से जानवरों को रेस्क्यू कर पोलैंड ले आता है। जाकुब कोटोविक्स पिछले 15 दिनों में अब तक 200 से ज्यादा बिल्लियों को और 60 डॉग्स को वहां से निकाल चुका है।