
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद बाइक सवार अपराधी फरार
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। कुड़ू-चंदवा-लातेहार से उदयपुरा तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क परियोजना के साइट पर रविवार को हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन हथियारबंद अपराधी निर्माण स्थल पर पहुंचे! कर्मचारियों को भयभीत करते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधियों ने रोड रोलर में भी आग लगाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की ओर से चार राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई से दबाव में आए अपराधी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे, जो पुलिसिया जबावी कार्रवाई के साथ ही भाग निकले।
सूत्रों के अनुसार, घटना को राहुल सिंह गिरोह से जुड़े अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि पूर्व में भी उक्त गिरोह की ओर से सड़क निर्माण कंपनी से लेवी की मांग किए जाने की बात सामने आई थी।
हालांकि, घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और अपराधियों का वास्तविक उद्देश्य क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

