भारी बारिश से तबाह हुए आशियाने, उपप्रमुख ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई इलाकों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कच्चे और मिट्टी के मकानों के गिरने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी प्रखंडों को युद्ध स्तर पर फसल और मकानों की क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में कांके प्रखंड उपप्रमुख अजय बैठा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे कांके प्रखंड के उरगुट्टू गांव पहुंचे, जहां भारी बारिश के कारण एक वृद्ध 51 वर्षीय महिला हसीना खातून पति स्व इस्लाम अंसारी का मिट्टी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रखंड उपप्रमुख अजय बैठा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित वृद्ध महिला हसीना खातून से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाते हुए तुरंत अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। उप प्रमुख ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया और वृद्ध महिला को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराने का पूरा भरोसा दिलाया।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान की जा सके।

मौके पर वार्ड सदस्य हसनैन अंसारी, समाजसेवी रिज़वान अंसारी, आज़ाद अंसारी, शाहिद अंसारी, जुलफान अंसारी भी मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *