मुंबई। मुंबई के मंत्रालय के गेट पर एक 60 वर्षीय महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने मंत्रालय के गेट के पास पहुंच कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला और खुद को आग लगाने की कोशिश की। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।
खबर के मुताबिक, यह घटना शाम की है। जब ये महिला मुंबई में मंत्रालय पर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि उसे पुलिस ने कथित तौर पर एक मामले में नामजद किया है, जिसे लेकर वह पुलिस की शिकायत करने के लिए यहां आई थी।
महिला की मांग की थी कि उसे गलत तरीके से फंसाने वाले संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो, उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए।