कायस्थ महासम्मेलन 17 अप्रैल को पेटरवार में, आयोजन समिति गठित

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार की बोकारो जिला समिति की बैठक तेनुघाट स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार को हुई। इसकी अध्‍यक्षता निवर्तमान मुखिया रेखा सिन्हा ने की। बैठक में जिला समिति के संयोजक अरुण कुमार सिन्हा एवं महासचिव प्रीतम मौजूद थे। मौके पर 17 अप्रैल को पेटरवार स्‍कूल मैदान में होने वाले कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

संयोजक अरुण सिन्हा ने कहा कि‍ चित्रगुप्त परिवार में आपसी सामंजस्य और मजबूती के लिए महासम्मेलन की आवश्यकता है। सदस्यों द्वारा सभी बिंदुओं पर बारीकी से विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि महासम्मेलन में राज्‍य के सभी जिलों से कायस्थ परिवार को आमंत्रित किया जाएगा। समाज के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी को विशेष तौर से आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन सर्वसम्‍मति से किया गया। इसके अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, (पेटरवार) महासचिव रतनलाल (बेरमो), कोषाध्यक्ष अनुप सिन्हा (गोमिया) चुने गये। अतिथियों का स्वागत अजित लाल, संचालन रतन लाल और हरिशंकर प्रसाद ने कि‍या। धन्यवाद सुभाष कटियार ने किया।

मौके पर सुभाष कटियार, मधु कुमारी, ममता सिन्हा, रीता सिन्हा, सुनि‍ता सिन्हा, रीना सिन्हा, नंदा सिन्हा, मोना सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, देव नील कर्ण, अनंत शेखर, पंकज कुमार सिन्हा, टिंकू सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद थे।