
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग ने बोकारो सिविल सर्जन सहित कई डॉक्टरों का पदस्थापन और तबादला कर दिया है। इसका आदेश स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने 24 जनवरी को जारी किया। सभी को 15 दिनों में पद संभालने का आदेश दिया गया है।
ये है पूरी सूची
प्रशासनिक कारण से बोकारो के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार को कोडरमा सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। उन्हें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कोडरमा सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित डॉ अभय भूषण प्रसाद को बोकारो का सिविल सर्जन बनाया गया है।
डॉ संजय कुमार को बगोदर (गिरिडीह) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है।
डॉ अनिल कुमार को कराईकेला (पश्चिम सिंहभूम) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है।
गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ श्वेता त्रिपाठी का तबादला रांची के डोरंडा स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर किया गया है।
इटकी आरोग्यशाला की उपाधीक्षक रही डॉ विभा रानी को नामकुम रांची स्थित टीकौषधि संस्थान का सहायक अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ शशि भूषण सिंह की सेवा श्रम विभाग से वापस लेते हुए उनके लातेहार सदर अस्पताल में पदस्थापन को स्थगित किया गया है।
डॉ आराधना पाणिग्रही की पदस्थापना रांची के प्रोजेक्ट भवन औषधालय में की गई है।
डुमरिया (पाकुड़) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद एहतेशाम उद्दीन की पदस्थापना पाकुड़ के जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के रूप में की गई है।
राजमहल (साहिबगंज) अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार का तबादला पेटरवार (बोकारो) सामुदायिक केंद्र में किया गया है।
डॉ अजय कुमार दास को देवघर सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ संतोष टूडू को बोआरीजोड़ (गोड्डा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
डॉ अनिल कुमार सोरेन को डमरुहाट (गोड्डा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
डॉ रत्न प्रिया मल्ल को गोविंदपुर (धनबाद) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उपाधि जैन को हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ आकाश कुमार को गोड्डा सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ सलीक जमाल को इटकी आरोग्यशाला रांची में पदस्थापित किया गया है।
डॉ सीमा रानी प्रसाद को लातेहार सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ शशि भूषण कुमार को धनबाद पीएमसीएच में पदस्थापित किया गया है।
डॉ अरविंद कुमार सिन्हा को चाउलीबासा (सरायकेला खरसावां) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
डॉ पौलीना मुंडू को चाईबासा सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ रंजन सिन्हा को देवघर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी बनाया गया है।
डॉ रुचिका विनय मोहन को बुंडू (रांची) अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ सुभाष चंद्र शर्मा को ठाकुरगंगटी (गोड्डा) हरीदेवी रेफरल अस्पताल में पदस्थापित किया गया है।
डॉ सुनीता सिन्हा को बलियापुर (धनबाद) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
डॉ खुशबू राज को नामकुम (रांची) मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किया गया है।
डॉ जयश्री किरण परधिया को नारायणपुर (जामताड़ा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
डॉ रणधीर कुमार सिंह को टुपरा (चास, बोकारो) के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
डॉ सुजीत कुमार कश्यप को बुंडू (रांची) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।