सीएम वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी, भाजपा ने दी चुनौती

उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री का चेहरा वाले अपने बयान से कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पलट गई। कहा कि चिढ़कर उन्‍होंने यह बयान दिया था। इसके बाद भाजपा ने उनपर हमला किया। उन्‍हें चुनौती दी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि मुख्‍यमंत्री का चेहरा कौन बनेगा। कहीं पर तय नहीं करती है। ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि यूपी में सीएम का चेहरा मैं ही हूं। वो मैंने चिढ़ कर कह दिया, क्योंकि बार-बार यही सवाल पूछे जा रहे हैं।

इसपर उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरह से मुख्यमंत्री का चेहरा हूं। आज उस बात से पलट गई हैं। तो साफ है कि ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा उनका खोखला है। पहले आप अपने नारे को सिद्ध करके दिखाएं।