थाने में दारोगा ने की आत्‍महत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड
Spread the love

पलामू। दारोगा ने थाने में आत्‍महत्‍या कर ली है। आत्‍महत्‍या करने वाले दारोगा का नाम लालजी यादव है। उन्‍हें तीन दिन पहले सस्‍पेंड किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक दारोगा ने झारखंड के पलामू जिले के नवा बाजार थाने में आत्महत्या की है। वह 2012 बैच के थे। वह झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थानेदार भी रहे थे।

जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले लालजी यादव को नवा बाजार थाना प्रभारी पद से हटाया गया था। उन्‍हें सस्‍पेंड भी निलंबित किया गया था।

फिलहाल आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्‍थल पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है।