आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

31 दिसंबर, 2021

मेष

मौके का फायदा उठाएं। अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर, योगा, प्राणायाम अवश्य करें। काफी वक्‍त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। पदोन्नति या लंबे वक्‍त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ वक्त खराब होता है।

वृष

स्वयं को जरूरत से अधिक काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। लम्बे वक्‍त के लिए निवेश करें। अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा नहीं उठाने दें। घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी।

मिथुन

धन को बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो अपने हितों का ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क

जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। रास्ते में आने वाले सभी मौकों को दबोच लें। कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें।

सिंह

शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आराम की जरूरत है। शरीर की थकावट मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। जरूरत से अधिक खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या

शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। बाहर जाने की योजना आखिरी समय पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्त और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें।

तुला

दिन फायदेमंद साबित होगा। हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें। लक्ष्मी का वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते चीजें खरीदना आसान होगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं। घर का खाना ही खाएं। काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।

वृश्चिक

ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आसपास के लोगों को खुश कर देगा। दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ अधिक ऊंचा तय कर सकते हैं। परिणाम उम्मीद के मुताबिक न आए, तो निराश नहीं हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मंडली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो उत्साह बढाएंगे। सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर

यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख से प्रभावित होंगे। समय की नजाकत को देखते हुए अपने लिए समय निकाल सकते हैं। ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण ऐसा करने में समय कम दे पाएंगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

मीन

बड़े कारोबारियों को बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)