झारखंड में बढ़े कोरोना के मरीज, सात जिलों में मिले नये मामले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्‍य के सात जिलों में नये मरीज मिले हैं। सबसे अधिक मरीज कोडरमा और रांची में मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। लोग कोविड के नियमों का पालन करें।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर को रांची और कोडरमा में 22 पॉजिटिव मामले मिले हैं। धनबाद में 6 मामले मिले हैं। इसी तरह बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला में भी नये मामले मिले हैं। पूरे झारखंड में 55 नये मरीज मिले हैं।

नये केस‍ मिलने के साथ ही झारखंड में 3,49,749 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 273 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,44,334 ठीक हो चुके हैं। अब तक 5,142 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के अनुसार 23 दिसंबर को रांची से 12 पॉजिटिव मामले मिले थे। इसी तरह कोडरमा में 26 और पूर्वी सिंहभूम में 6 मामले मिले थे। झारखंड में 44 मामल मिले थे।

विभाग के अनुसार 22 दिसंबर को रांची से 25 पॉजिटिव मामले मिले थे। कोडरमा में 13 नये मामले मिले। पूरे झारखंड में 51 नये केस मिले थे।

विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को रांची से 9 नये मामले मिले थे। कोडरमा में 12 नये मामले मिले थे। पूरे झारखंड में 26 मामले मिले थे।