- डालटनगंज न्यूनतम तापमान रहा 7.3 डिग्री सेसि
रांची। झारखंड में सोमवार से लगातार बारिश होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। शुक्रवार को विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस से 10.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है। राजधानी रांची से सटे कांके में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।
27 दिसंबर से बारिश
27 दिसंबर को राज्य उत्तर-पश्चिमी और इसके आसपास के मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
28 को यहां बारिश
28 दिसंबर को उत्तरी एवं मध्य भाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
29 और 30 को यहां
इसी तरह 29 और 30 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
यहां 8 सेसि तक संभव
मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।
यहां 10 डिग्री उम्मीद
इसी तरह सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
यहां 12 डिग्री संभव
पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद है।
जिलों के 24 दिसंबर के न्यूनतम तापमान
रांची : 8.3
जमशेदपुर : 9.2
डालटेनगंज : 7.3
बोकारो थर्मल : 7.5
चाईबासा : 9.2
केवीके देवघर : 9.6
केवीके गोड्डा : 10.3
केवीके हजारीबाग : 7.6
केवीके साहिबगंज : 10.9
केवीके गिरिडीह : 9.9
(नोट : आंकड़े रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में)