15 दिसंबर, 2021
मेष

किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती है।
वृष
मान प्रतिष्ठा बढे़गी। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग हैं। इनकम के सोर्स कमजोर रहेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।
मिथुन
दिन उत्तम रहेगा। ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संपत्ति का मसला मध्यस्थता से हल हो सकता है।
कर्क
दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात जीवन को नई दिशा प्रदान करेगी। अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
कन्या
जनसंपर्क फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास और आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला
दिन मनोहारी रहेगा। भावना के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी। इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु
समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। इनकी मिली भगत नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा।
मकर
किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ
समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। उस पर अमल भी करें। बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढे़गा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।