कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संकीर्तन का आयोजन

अन्य राज्य धर्म/अध्यात्म
Spread the love

संजय कुमार सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। रूगडीह थाना क्षेत्र के गुवाली बस्ती में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संकीर्तन का आयोजन ग्रामीणों के आपसी सहयोग से किया गया। संकीर्तन में बाहर से आई 30 सदस्यों की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी से जुड़े बाल लीला, गोपीयो संग रासलीला का संबंधित पात्रों के वेशभूषा मे नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया।

संकीर्तन गुरुवार रात में विधिवत पूजा के बाद आरंभ किया गया। शुक्रवार को दिन में तीन बजे समापन किया गया। आगंतुकों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया गया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल था।