OMG भारत-न्‍यूजीलैंड टी-20 मैच के दिन झारखंड में बारिश के संकेत

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 19 नवंबर को खेला जाना है। इसके लिए टिकट की बिक्री हो रही है। टिकट के लिए हर दिन दर्शकों की भीड़ लग रही है। मैच के दिन झारखंड में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 16 नवंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्‍यभर में न्‍यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रांची में न्‍यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 17.8 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक 17 से 18 नवंबर तक मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। राज्‍य में अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के अनुसार 19 नवंबर को राज्‍य के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की से माध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में पड़ने की संभावना है।

इसी तरह 20 और 21 नवंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हवा के रूख से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।