दुखदः बांका में महिला ने तीसरी बेटी को दिया जन्म, तो परिजनों ने पीट- पीटकर कर दी हत्या

बिहार
Spread the love

बांका। अपने यहां अशिक्षितों की कमी नहीं हैं। बेटा और बेटी में भेद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। तभी तो बिहार के बांका जिले में तीसरी बेटी को जन्म देने पर महिला की हत्या कर दी गयी है। महिला के परिजन बड़ी बेहरहमी से उसे पीटते रहे। अंत में खंती से वार कर ईहलीला समाप्त कर दी गयी।

महिला की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। घटना बांका के महेशाडीह की है। जब महिला के मायकेवालों को इसकी सूचना हुई, तो पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना को लेकर युवती के माता-पिता ने बताया कि दस वर्ष पूर्व बांका के महेशाडीह के सुनील दास से बच्ची शिवानी की शादी हुई थी। शुरुआती दौर में सब कुछ ठीक-ठाक था। इस दौरान शिवानी द्वारा लगातार तीन बच्चियों को जन्म देने के बाद से लगातार उसका शोषण होने लगा। साथ ही दो लाख रुपये मिलने पर ही घर में रखने की बात कही गयी थी।