मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। मूर्ति विसर्जन के दौरान सूबे के आगरा में दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक सगे भाई और तीन उनके पड़ोसी थे।

जानकारी के मुताबिक घटना आगरा के थाना जगनेर भवनपुरा गांव की है। यहां 15 अक्‍टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक गांव के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई। आगरा के एसएसपी मुनिराज ने इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोग नदी में डूब गए थे। बाद में पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

विजयदशमी के दि‍न मां दुर्गा के प्रतिमा नदी में विसर्जित करने लोग आये हुए थे। इस दौरान पांच युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक परिवार आगरा के थाना जगनेर के भवनपुरा से राजस्थान के जिला धौलपुर के बसेड़ी में मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जगनेर के भवनपुरा में जाटव समाज द्वारा मूर्ति की स्थापना की गई थी। उसे विजयदशमी के दिन राजस्थान के बसेड़ी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में पार्वती नदी में विसर्जित करने के लिए लाया गया था। विसर्जन के दौरान कुछ लोग नदी में अचानक डूबने लगे। कुछ नदी से बाहर आ गए।