- 20 हजार फीट ऊंचे हिमालयी शिखर पर फहराया परचम
जमशेदपुर। पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) के दो दृष्टिबाधित युवाओं शेखर गोपे (24 वर्ष) और धीरज कुम्हार (23 वर्ष) ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और लगन से यह साबित कर दिखाया है कि अगर अवसर और समावेशिता मिले तो कोई भी बाधा मंजिल का रास्ता नहीं रोक सकती।
टाटा स्टील फाउंडेशन की ‘सबल’ पहल से जुड़कर आत्मनिर्भर बने शेखर ने लद्दाख की 20,000 फीट से अधिक ऊंची ‘जो-जोंगो’ चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। वहीं, धीरज कुम्हार खराब स्वास्थ्य के बावजूद 16,732 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप तक पहुंचे।
पश्चिम सिंहभूम के तोदाहातु गांव के रहने वाले शेखर और कड़ाजामदा के धीरज, दोनों जन्म से ही 100% दृष्टिबाधित हैं। एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास ‘व्हाइट केन’ (सफेद छड़ी) जैसी बुनियादी जरूरत की चीजें भी उपलब्ध नहीं थीं। दैनिक जीवन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
साल 2022 में उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया, जब वे टाटा स्टील फाउंडेशन की दिव्यांगजन समावेशिता पहल ‘सबल’ से जुड़े। सबल के जरिए दोनों ने ब्रेल लिपि, दैनिक जीवन की गतिविधियां, स्वतंत्र गतिशीलता और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल सीखा।
आज शेखर और धीरज खुद ‘मोबिलिटी ट्रेनर’ के रूप में अन्य दृष्टिबाधित लोगों को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शेखर झारखंड ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं, जबकि धीरज राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
हिमालयी अभियान के लिए चयन के बाद दोनों को दलमा पहाड़ियों में कठिन ‘प्री-एक्सपीडिशन ट्रेनिंग’ दी गई। लद्दाख की हाड़ कंपा देने वाली ठंड, ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों के बावजूद दोनों ने हार नहीं मानी।
चढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण धीरज को 16,732 फीट पर बने बेस कैंप पर ही रुकना पड़ा। इसके बावजूद शेखर ने अपनी यात्रा जारी रखी। 20,000 फीट ऊंची जो-जोंगो चोटी के शिखर पर पहुंचकर नया इतिहास रच दिया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

