रांची के अधिकांश स्कूल 7 सितंबर को बंद रहेंगे, पढ़ें पूरी खबर

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के अधिकांश स्कूल कल यानी 7 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने से पहले पूरी खबर पढ़ लें।

दरअसल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद राजधानी रांची के कई स्कूलों ने सोमवार को अवकाश घोषित किया है।

मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन ने एक दिन के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, जिन स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार स्कूल खुले रहेंगे।

रांची के कई प्रमुख स्कूलों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को एक दिन के लिए अपने दरवाजे बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे खुले रहेंगे।

इन स्कूलों में रहेगी छुट्टी

सोमवार को बंद रहने वाले स्कूलों की सूची में कई प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

संत थॉमस स्कूल।
लेडी केसी रॉय स्कूल।
बिशप स्कूल।
शारदा ग्लोबल स्कूल।
संत जेवियर्स स्कूल।
केराली स्कूल।
लिटिल एंजेल्स नर्सरी स्कूल।
संत मेरीज स्कूल, डोरंडा।
हिल टॉप स्कूल।
डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस स्कूल।
संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू।
आर्चायकुलम स्कूल।
सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल।
जस्ट किड्स प्ले स्कूल, हेहल।
जेके पब्लिक स्कूल, मधुकम।
श्रद्धानंद बाल मंदिर, कमड़े।
गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, मोरहाबादी व लालपुर।
ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल।
चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स।
नोवल किड्स प्री-स्कूल।
फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल।
यूरो किड्स स्कूल, मोरहाबादी और कांके।
फर्स्ट लीप स्कूल, बरियातू।
मेरे नन्हे कदम स्कूल।
सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू और कांके।
क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल, कोकर।
जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली।
सेक्रेड हार्ट स्कूल।
फर्स्ट क्राय स्कूल।
संत माइकल प्ले स्कूल कैथरीन एकेडमी।
गुरु गोविंद स्कूल।
सुरेंद्रनाथ स्कूल।

कई स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे स्कूलों ने परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए विद्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपने-अपने स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार ही स्कूल आने की अपील की गयी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *