
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार यानी 27 जुलाई से लगाताद दो दिन भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 25 जुलाई को दी। हवा के रूख से इसमें बदलाव होने की संभावना भी है।
27 जुलाई
उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
28 जुलाई
राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।