खुशखबरी : बैंक से शुरू हो गया कंबल का मुफ्त वितरण

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी

गढ़वा । बैंक से मुफ्त कंबल बांटा जा रहा है। यह बात सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है। हालांकि यह सौ फीसदी सच है। यह अनोखा बैंक झारखंड के गढ़वा जिले में है। गरीब और जरूरतमंदों के लिए आज से कंबल का मुफ्त वितरण शुरू किया गया है। गरीबों के बीच प्रत्येक दिन कंबल का वितरण किया जाएगा।

कपड़ा बैंक से अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान ने बताया कि अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड को देखते हुए और गरीबों की ख्याल करते हुए इस वर्ष भी गरीब जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच प्रतिदिन कंबल वितरण किया जाएगा। कपड़ा बैंक से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इसका वितरण होगा। इसमें बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्री खान ने कहा कि इसके अलावा रात में भी चौक-चौराहों और राहगीरों के बीच भी कंबल बांटा जाएगा। जब तक ठंड पड़ेगी, तब तक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण जारी रहेगी।

आम नागरिकों से कंबल दान देने की अपील श्री खान ने की है। उन्‍होंने कहा कि जो इंसान सक्षम हैं। वे आस-पड़ोस, गांव, समाज के गरीबों को जरूर कंबल डोनेट करें। इस कड़ाके की ठंड में मानवता की रक्षा करें। अपनी स्वेच्‍छा से कपड़ा बैंक में भी गरीबों के लिए कंबल डोनेट कर सकते हैं।