आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

25 मई, 2021

मेष :-  मित्र से विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। धन आएगा, पर व्यापार में कुछ हानि हो सकती है।  कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें।

वृष :-  रोग शोक से बचें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य नहीं करें। सोंचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन :-  कई रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। गाय को घास खिलाएं।

कर्क :- बहस से बचें। माता के लिए सामान्य समय है। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।

सिंह :- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

कन्या :-  दिन बेकार जायेगा। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

तुला :-  पेट रोग से बचें। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।

वृश्चिक :-  भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा।

धनु :-  प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें।

मकर :- अपरिचितों पर विश्वास नहीं करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।

कुंभ :-  भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। कुछ अच्छा होगा। जीवन में लाभ मिलेगा। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन :- क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कोई नया कार्य करने से पहले विचार कर लें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। मन खिन्न होगा। ध्यान योग क्रिया में लगाएं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।