शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे दो युवक, पहुंचने से पहले आई ये खबर

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। शादी समारोह में शामिल होने बाइक से दो दोस्त पंडरिया जाने के लिए निकले थे। समारोह में पहुंचने से पहले ही यह खबर आ गई। इससे माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के मुताबिक पंडरिया जाने के दौरान तिसरी थाना के खिजुरी गांव के पहले मुख्य सड़क पर पोल से टकराने से दो में से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना रविवार देर रात एक बजे की है। घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को तिसरी अस्पताल इलाज के लिए लाया।

बताया जाता है कि दोनों दोस्त अमित मुर्मू (16 वर्ष) और कर्मा मरांडी (17 वर्ष) पंडरिया गांव दोस्त की शादी में बाइक से जा रहे थे। अमित मुर्मू सलगाडीह और कर्मा मरांडी बदुलिया गांव का रहने वाला है। रविवार देर रात दोनों घर से निकले। इस बीच खिजुरी गांव के पहले मुख्य सड़क के किनारे पोल से असंतुलित होकर बाइक टक्करा गई। इससे बाइक चालक अमित की घटना स्थल पर मौत हो गई।

मृतक के दोस्त कर्मा मरांडी को हाथ, पैर और चेहरा में चोट लगी है। तिसरी पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए गिरिडिह भेज दिया है। अमित मुर्मू और कर्मा मरांडी तिसरी के संत मैरिज स्कूल का छात्र हैं। अमित के माथा से पिता का साया आठ साल पहले उठ चुका था। एक छोटा भाई, छोटी बहन और मां है। इस घटना से गांव में मातम है।