
रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रांची स्थित रिम्स परिसर में पेड़ से झूलता हुआ युवक का शव मिला। शव देर रात दो बजे बजे बरामद किया गया। परिसर में शव झूलता देख सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक लाल-सफेद गमछे से बने फंदे के सहारे युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। शव के मुंह से झाग भी निकल रहा था और मल भी निकला था। युवक हाफ पैंट पहने हुए था। रिम्स परिसर में शव को अमरूद पेड़ पर झूलता देख सनसनी मच गई।
बताया जा रहा है कि शव का पैर जमीन को छू रहा था, जिससे यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बरियातू पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच में जुट गई है।