
19 मई, 2021
मेष
सुख में वृद्धि होगी। कर्म का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा। गाय को घास दे।
वृषभ
किसी से गुस्सा में कोई बात नहीं करे। बेहतर होगा मौन रहे। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। सहोदर भाई से संबंध मधुर होगा।
मिथुन
विवेक से कार्य करें। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। धन का आगमन होगा। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं।
कर्क
यश मान मिलेगा। निद्रा का रोग हो सकता है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।
सिंह
विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दिन की शुरुआत खर्च के साथ होगी। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें। आंख में कष्ट हो सकता है।
कन्या
धन का आगमन होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बात होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें सामने आ सकती है। देव उपासना का समय है।
तुला
समाज में मान सम्मान मिलेगा। प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब नहीं मिलने से निराश रहेंगे। कृषि कार्य से भी लाभ होगा।
वृश्चिक
भाग्य साथ है। कोई परोपकार का कार्य करना चाहिए। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर धन लाभ के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।
धनु
आकस्मिक धन का लाभ होगा। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। गलत संगत से बचें।
मकर
जीवनसाथी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव है खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।
कुंभ
चोरी का भय है। समय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे।
मीन
विवेक से कार्य करें। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा। कोई एक्स्ट्रा पढ़ाई का योग है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।